केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत नौगढ़ विकास खंड में रविवार से तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ हो गया। विधायक श्यामधनी राही ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 14 से 16 जून तक चलने वाले इस शिविर में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को उनसे जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। विभागीय स्टॉलों का किया निरीक्षण उद्घाटन के बाद विधायक श्यामधनी राही ने ब्लॉक परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य, श्रम, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक पहुंच की जानकारी ली। इस दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और उसका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि जन कल्याण शिविरों का उद्देश्य लोगों को योजनाओं की जानकारी देना, पात्र लाभार्थियों को उनसे जोड़ना और विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन शासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां योजनाओं की मजबूत कड़ी विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में अहम योगदान दे रही हैं। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण अभियान, बेटी शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां शासन और जनता के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान विधायक ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने लोगों से पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्वास्थ्य जांच और योजनाओं की जानकारी लेने उमड़े लोग शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी दी। लोगों को स्वास्थ्य परामर्श, जांच सुविधाएं तथा सरकारी योजनाओं के आवेदन और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई गई। कई लाभार्थियों ने मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन भी किया। जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा और लाभार्थी पहुंचे। लोगों ने विभागीय स्टॉलों पर जाकर योजनाओं की जानकारी ली और अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश मिश्रा, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष गंगा मिश्रा, खंड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन, सहायक श्रम आयुक्त ओम प्रकाश, सीडीपीओ गैरी शंकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर शुरू:विधायक बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












