लखनऊ। सोमवार इंदिरा नगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरोह बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी करते थे। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमा दर्ज हुए हैं।
प्रभारी निरीक्षक इन्दिरानगर अजय नारायण सिंह ने इस मामले में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना प्रभारी निरीक्षक गुडम्बा अन्जनी कुमार मिश्र को दी गयी थी। गैंगस्टर एक्ट के इस मामले को को गंभीरता से लेते हुए थाना इंदिरा नगर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई।
इस दौरान पुलिस ने बहराइच के ह्रदि थाने के रहने वाले नफीस अहमद पुत्र इकबाल हसन, अयोध्या जिले के थाना रौनाही के रसूलपुर में रहने वाले गुलाब खान पुत्र हबीब उल्ला खान और शहनशाह पुत्र निहाल अहमद को दबिश देकर उनके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि संगठित रूप से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने का कार्य करते थे। आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।











