महराजगंज जिले के बागापार पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत टोला नदुवा में सोमवार को एक 19 वर्षीय युवक का शव गांव के पश्चिम स्थित पोखरे के पास आम के पेड़ से प्लास्टिक के पट्टे के सहारे लटका मिला। मृतक की पहचान संगम चौहान (19) पुत्र रमेश चौहान के रूप में हुई है, जो कक्षा 12 का छात्र बताया गया है। ग्रामीणों ने पेड़ से शव लटका देखा तो मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही बागापार पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक के पिता रमेश चौहान ने बताया कि उनके पुत्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में छात्र की संदिग्ध मौत:आम के पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












