#बस्ती_न्यूज
बस्ती पुलिस ने रविवार को भारतीय जाली करेंसी नोटों के मुद्रण, परिवहन और परिचालन से जुड़े तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। छावनी पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में इन्हें अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक ने इस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार, थाना छावनी में वर्ष 2025 में जाली भारतीय करेंसी नोटों के मुद्रण एवं परिचालन का एक मामला दर्ज किया गया था। इसी प्रकरण में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही थी। पुलिस टीम ने जंगबहादुर पटेल (निवासी करनपुर, थाना धनघटा, संतकबीरनगर) और शिव कुमार कन्नौजिया (निवासी गगरागाड़, थाना धनघटा, संतकबीरनगर) को जेएमवी हॉस्पिटल के पास से गिरफ्तार किया। तीसरे अभियुक्त राजकुमार गुप्ता (निवासी महुली बाजार, थाना महुली, संतकबीरनगर) को ग्राम महादेवा के पास सड़क किनारे से पकड़ा गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से जाली भारतीय करेंसी नोटों के मुद्रण, परिवहन और बाजार में परिचालन जैसे संगठित अपराधों में संलिप्त थे। उन्होंने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जांच की जा रही है, साथ ही अपराध से अर्जित संपत्तियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त शिव कुमार कन्नौजिया के खिलाफ पूर्व में अपहरण, मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस अभियान में थाना छावनी पुलिस और स्वाट टीम के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में जाली नोट गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार:पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत की कार्रवाई, पकड़ने वाली टीम को 25 हजार इनाम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












