HomeHealth & Fitnessसात किलो सोने और एक किलो चांदी के जेवरों के साथ तीन...

सात किलो सोने और एक किलो चांदी के जेवरों के साथ तीन लोग गिरफ्तार,तेलगांना में एक घर से की थी चोरी

रामपुर:बुधवार को थाना बिलासपुर,एसओजी एवं तेलंगाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण कर अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड करते हुए 01 अभियुक्त एवं 02 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।कब्जे से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण (सोना लगभग 07 किलो,चांदी 01 किलो 50 ग्राम,अनुमानित कीमत लगभग 12 करोड) बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बिलासपुर के निर्देशन में बुधवार 09 जून 2026 को थाना बिलासपुर,एसओजी टीम एवं तेलंगाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 07 जून 2026 को थाना गची बाऊली जनपद साईबराबाद कमिश्नरेट तेलंगाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0-1028/26 धारा-3(5) सपठित  धारा 331(3)306 बीएनएस के वांछित अभियुक्त कमल पुत्र जयनन्दा निवासी मोहन्याला ग्राम पलिया थाना मोतीपुर जिला कईलाली,नेपाल एवं अभियुक्ता कल्पना पत्नी भूपेन्द्र निवासी विनायक अच्छम राज्य मंगलसैन,नेपाल,विमला पत्नी कमल निवासी मोहन्याला ग्राम पलिया थाना मोतीपुर जिला कईलाली,नेपाल को चोरी किये गये माल के साथ डिबडिबा ओवरब्रिज (नये पुल के नीचे) से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

बुधवार को बिलासपुर पुलिस,एसओजी और तेलंगाना पुलिस की सयुंक्त टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान तेलंगाना से चोरी किया गया करीब सात किलो सोने और एक किलो चांदी के गहने बरामद किए है।नेपाली मूल के पति-पत्नी और उनकी साली को गिरफ्तार किया है।आरोपी चोरी के जेवरात नेपाल ले जाने की फिराक में थे।बिलासपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन लोगों से करीब सात किलो सोना,एक किलो चांदी पकड़ी है।आरोपी तेलंगाना में वहां एक घर में नौकर का काम कर रहे थे आरोपियों ने तेलंगाना से सोने की चोरी की थी और नेपाल लेकर जा रहे थे।पुलिस ने नेपाली मूल के पति,पत्नी और साली को गिरफ्तार किया है।तेलंगाना पुलिस ने 07 जून 2026 को अभियोग पंजीकृत किया था।पुलिस को सूचना मिली थी कि तेलंगाना से चोरी किया सोना और चांदी लेकर तीन लोग नेपाल भागने की फिराक में हैं।तेलंगाना पुलिस ने आरोपियों की मोबाइल लोकेशन भी उपलब्ध कराई थी।

इस आधार पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी।तभी पुलिस ने एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका।चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों से सात किलोग्राम सोना और एक किलोग्राम चांदी बरामद की है।एसपी सोमेंद्र मीना ने बताया कि पकड़े गए आरोपी कमल शाही,उसकी पत्नी विमला शाही और साली कल्पना शाही निवासी नेपाल तेलंगाना में एक व्यापारी के घर पर पिछले एक महीने से काम करते थे।उन्होंने वहां से मौका देखकर सोना चुराया था।जिस पर 07 जून 2026 को थाना गची बाउली जनपद साईबराबाद कमिश्नरेट तेलंगाना पर पंजीकृत किया गया था।थाना बिलासपुर,एसओजी टीम व तेलंगाना पुलिस ने इनपुट के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया है।तीनों नेपाल रहने वाले हैं।नेपाल पुलिस से सहयोग मांगा गया है।इनके आपराधिक रिकॉर्ड मांगे गये हैं।इनका एक साथी जिसका सुरेश थापा का नाम बताया गया है उसकी तलाश की जा रही है।पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को 25 हज़ार रुपये का नकद इनाम दिया गया।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments