Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ज्येष्ठ के छठे बड़े मंगल पर भंडारा:बहराइच के नवाबगंज में बड़ी संख्या...

ज्येष्ठ के छठे बड़े मंगल पर भंडारा:बहराइच के नवाबगंज में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद


रामनगर सेमरा नानपारा। ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगलवार के अवसर पर कस्बा नवाबगंज स्थित शिव शंकर धर्म शाला में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस भंडारे में दूर-दराज से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति के सुंदर लाल गुप्ता ने इस अवसर पर बताया कि बड़ा मंगल कई मायनों में खास माना जाता है। उन्होंने कहा कि बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से दुख दूर होते हैं और इस दिन की गई पूजा से हर मनोकामना पूर्ण होती है। इस आयोजन में दीपक जयसवाल, उमेश गुप्ता, शिवा गुप्ता, अरविंद गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, आशीष सोनी, पिंटू विस्वास सहित कई श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments