Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती के राप्ती नदी में तीन किशोरियां डूबीं:नहाते समय पैर फिसलने से...

श्रावस्ती के राप्ती नदी में तीन किशोरियां डूबीं:नहाते समय पैर फिसलने से हादसा, एक को बचाया गया; दो की तलाश जारी


श्रावस्ती जनपद के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को राप्ती नदी में नहाते समय तीन किशोरियां डूब गईं। इनमें से एक किशोरी को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। यह घटना गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने के दौरान हुई। यह घटना खरगौरा मोड़ के पास बसंतापुर गांव के निकट हुई। स्थानीय लोगों से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, करीब 13 वर्षीय रिंकी, 14 वर्षीय गुंजन और एक अन्य किशोरी नदी में नहाने गई थीं। नहाते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से तीनों गहरे पानी में डूबने लगीं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से एक किशोरी को बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, रिंकी और गुंजन गहरे पानी में समा गईं और उनकी तलाश जारी है। रिंकी बसंतापुर गांव की निवासी है, जबकि गुंजन रिश्तेदारी में बसंतापुर आई हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे जमा हो गए। भिनगा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय गोताखोरों द्वारा लगातार दोनों किशोरियों की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को भी सूचित कर दिया है और टीम के जल्द पहुंचने की उम्मीद है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में जनपद में पानी में डूबने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद लोग नदियों और अन्य जलस्रोतों में नहाने जा रहे हैं। प्रशासन लगातार अभिभावकों से अपील कर रहा है कि वे बच्चों को नदी और जलस्रोतों के पास जाने से रोकें, ताकि ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल खबर लिखे जाने तक दोनों लापता किशोरियों की तलाश जारी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments