Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के डिलीवरी ब्वॉय की चंडीगढ़ में मौत:एम्बुलेंस से गांव पहुंचा शव,...

बस्ती के डिलीवरी ब्वॉय की चंडीगढ़ में मौत:एम्बुलेंस से गांव पहुंचा शव, पंचायत प्रतिनिधि ने परिजनों को सांत्वना दी

#बस्ती_न्यूज

बनकटी नगर पंचायत के राजेंद्र नगर वार्ड निवासी एक युवक की चंडीगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह जोमैटो कंपनी में काम करता था। मंगलवार को एंबुलेंस से शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में गमगीन माहौल के बीच उसका अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर वार्ड निवासी रमजान (पुत्र फेरू) चंडीगढ़ के खरड़ क्षेत्र में जोमैटो कंपनी में कार्यरत थे। शनिवार दोपहर करीब 3:35 बजे सड़क पार करते समय एक चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में चंडीगढ़ के सदर थाना सेक्टर-115 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक के बहनोई रोजन मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एंबुलेंस से शव लेकर बस्ती के बैजपुर गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव के लोगों और गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। घटना की सूचना पर बनकटी नगर पंचायत प्रतिनिधि इंजीनियर अरविंद पाल, राजेंद्र नगर वार्ड के विनोद यादव, महथा ग्राम प्रधान अतुल पाल, पवन पाल और वसीम अहमद सहित कई लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए शासन-प्रशासन से हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। परिजनों के अनुसार रमजान परिवार के मुख्य सहारा थे। उनकी करीब 80 वर्षीय वृद्ध मां हैं। परिवार में एक पुत्र और दो बेटियां हैं। उन्होंने कुछ वर्ष पहले अपनी बहन सकीना बानो की शादी कराई थी, जबकि दूसरी बहन नरगिस की शादी तय हो चुकी है। रमजान 15 दिन पहले ही शादी की तैयारियों के सिलसिले में घर आए थे। उनकी असमय मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजन बहन की शादी को लेकर भी चिंतित हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments