नवाबगंज में जेठ के आखिरी बड़े मंगल के शुभ अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन नवाबगंज हनुमान मंदिर समिति द्वारा रामनगर सेमरा नानपारा क्षेत्र में संपन्न हुआ। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी समिति ने भव्य भंडारे का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भक्तों ने श्री राम और हनुमान के जयकारों के साथ मंदिर में दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के साथ-साथ कई धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हुए। समिति द्वारा सुंदरकांड का पाठ, हवन पूजन और सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस कार्यक्रम में श्री नवदुर्गा पूजा समिति हनुमान मंदिर छावनी चौक नवाबगंज ने भी सहयोग किया। समिति के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता सहित राजकुमार गुप्ता, विजय जायसवाल, अंकित गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, रामेश्वर जायसवाल, शिव प्रसाद गुप्ता, नितिन गुप्ता, हरि प्रकाश पांडे, गुड्डू गुप्ता, अभिषेक जायसवाल, संतोष जायसवाल और अनिल जायसवाल समेत कई भक्तगण मौजूद रहे।
नवाबगंज में बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन:हनुमान मंदिर समिति ने सुंदरकांड पाठ और आरती भी कराई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












