Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती के नासिरगंज में मोहर्रम पर सजीं सबीलें:कर्बला के शहीदों की याद...

श्रावस्ती के नासिरगंज में मोहर्रम पर सजीं सबीलें:कर्बला के शहीदों की याद में पिलाया जा रहा ठंडा पानी


श्रावस्ती के नासिरगंज कस्बे में पैगंबर-ए-इस्लाम के नवासे हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के 72 शहीदों की याद में मोहर्रम का ग़मगीन माहौल है। अज़ादारी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कस्बे की गलियों और मुख्य मार्गों पर मोहर्रम का एहतराम साफ नजर आ रहा है। अज़ादार सादगी और नम आंखों के साथ अज़ादारी का सामान और तबर्रुक की चीजें जुटाने में लगे हैं। पूरे माहौल में संजीदगी और ग़म का असर है। अज़ादार इमामबाड़ों और अज़ाखानों में रखने के लिए अक़ीदत के साथ ताज़िए ले जा रहे हैं। कारीगरों द्वारा तैयार किए गए छोटे और मध्यम आकार के ताज़िए दुकानों पर उपलब्ध हैं, जिन्हें लोग अपने घरों में ‘ग़मे हुसैन’ मनाने और पुरसा देने के लिए स्थापित कर रहे हैं। कर्बला के उन शहीदों की याद में, जिन्हें तीन दिन तक पानी नहीं मिला था, स्थानीय युवाओं ने भीषण गर्मी के बीच ‘नज़र-ए-हुसैन का कोई प्यासा न जाए’ का बैनर लगाकर सबीलें स्थापित की हैं। इन सबीलों पर राहगीरों और अज़ादारों को ठंडा पानी और शर्बत पिलाकर कर्बला के मजलूमों की प्यास को याद किया जा रहा है और अक़ीदत पेश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments