Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)तेजवापुर खैरा में आंधी-बारिश:दिन में छाया अंधेरा, जनजीवन अस्त-व्यस्त; तापमान गिरा

तेजवापुर खैरा में आंधी-बारिश:दिन में छाया अंधेरा, जनजीवन अस्त-व्यस्त; तापमान गिरा


तेजवापुर खैरा में सोमवार सुबह अचानक मौसम में बदलाव आया। सुबह 9 बजे धूल भरी आंधी और तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई, जिससे दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया। इस मौसमी बदलाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और तापमान में भी अचानक गिरावट दर्ज की गई। आंधी के कारण पूरे इलाके में दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई स्थानों पर यातायात धीमा हो गया। तेज हवाओं के चलते पेड़ों की टहनियां टूटकर गिरीं और घरों-दुकानों में धूल भर गई। हालांकि, किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं मिली है। धूल भरी आंधी के बाद शुरू हुई मूसलाधार बारिश से किसानों को काफी राहत मिली है। इस बारिश के बाद किसान अब अपने खेतों की जुताई और गन्ने की गुड़ाई का काम समय पर कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments