महसी क्षेत्र के शनिदेव मंदिर, सरयू घाट बालाजी सराय के पास बाघ दिखाई देने की सूचना मिली है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की निगरानी शुरू कर दी। बाघ को सुरक्षित पकड़ने के लिए वन विभाग ने घटनास्थल के पास एक पिंजरा लगाया है। पिंजरे में चारे के रूप में एक बकरी रखी गई है, ताकि बाघ को आकर्षित कर रेस्क्यू किया जा सके। वनकर्मी लगातार आसपास के क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं और बाघ की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और राहगीरों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को अनावश्यक रूप से जंगल, खेतों या सुनसान स्थानों पर न जाने की सलाह दी गई है। बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और रात के समय विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। यदि कहीं बाघ दिखाई दे या उसके होने के संकेत मिलें, तो तत्काल वन विभाग या पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
महसी में बाघ दिखा, सरयू घाट के पास दहशत:वन विभाग ने पिंजरा लगाकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












