HomeHealth & Fitnessतिलहर में दर्दनाक हादसा: पार्टी में शामिल होने आया युवक नदी में...

तिलहर में दर्दनाक हादसा: पार्टी में शामिल होने आया युवक नदी में डूबा, मौत

तिलहर/शाहजहांपुर। थाना तिलहर क्षेत्र में जन्मदिन की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब पार्टी में शामिल होने आया एक 20 वर्षीय युवक नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना थाना तिलहर क्षेत्र के ढकिया रघा गांव की है। जानकारी के अनुसार, थाना कांट क्षेत्र के गांव बलीपुर निवासी शोबिंद (20) अपने दोस्त धीरपाल पुत्र श्याम पाल की बेटी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने यहां आया था। शनिवार दोपहर वह लड़की के भाई समेत दो अन्य दोस्तों के साथ कठिना नदी में नहाने चला गया। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान शोबिंद अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की और काफी प्रयास के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया।घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके बेटे को फोन कर बुलाया गया था और साजिश के तहत उसे नदी में डुबोकर मार दिया गया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments