महराजगंज में सोमवार शाम तेज आंधी और बारिश के कारण महराजगंज-चौक मार्ग पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। लालपुर और केवलापुर गांवों के बीच हुई इस घटना से सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सुबह से तेज धूप और उमस के बाद शाम करीब 5 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते सड़क किनारे स्थित एक पुराना पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर आ गिरा। पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहिया, चारपहिया और अन्य वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों राहुल, कारण और संजय ने बताया कि घटना की सूचना संबंधित विभाग और प्रशासन को दे दी गई है। कुछ लोगों ने स्वयं भी पेड़ की टहनियां हटाने का प्रयास किया, लेकिन पेड़ के विशाल आकार के कारण उसे पूरी तरह हटाया नहीं जा सका। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पेड़ हटवाकर मार्ग को सुचारु करने की मांग की है, ताकि यात्रियों को और अधिक असुविधा न हो।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज-चौक मार्ग पर पेड़ गिरा:आंधी-बारिश से आवागमन बाधित, यात्री परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












