Homeदेश (National)'बीचों-बीच सिर पर गिराएंगे बम', ईरान को ट्रंप ने दी नई धमकी

‘बीचों-बीच सिर पर गिराएंगे बम’, ईरान को ट्रंप ने दी नई धमकी

जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी के साथ मीडिया से बातचीत में खुलासा किया कि ईरान के साथ अभी समझौता अंतिम नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि समझौते की बात से ही बाजार बेहद खुश है, लेकिन अमेरिका ईरान में कोई निवेश नहीं करेगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 300 अरब डॉलर की धनराशि देने वाली खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि हमारे पास कोई फंड नहीं है। हम निवेश नहीं कर रहे हैं। 10 सेंट भी नहीं लगा रहे हैं। अगर खाड़ी देश ऐसा (निवेश) करने का फैसला करते हैं तो ठीक है। मेरा मानना ​​है कि वे कुछ समय तक ऐसा नहीं करेंगे जब तक कि उन्हें (ईरानियों) व्यवहार का पता नहीं चल जाता।

अभी समझौता अंतिम नहीं: ट्रंप

जब मीडिया कर्मियों ने पूछा कि क्या ईरान के साथ समझौता अंतिम है? इस पर ट्रंप ने कहा, यह अंतिम नहीं है। यह एक समझौता ज्ञापन है। अगर मुझे यह पसंद नहीं आया तो हम उन पर दोबारा बमबारी शुरू कर देंगे। हम सीधे उनके सिर के बीचोंबीच बम गिराना शुरू कर देंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान के पास परमाणु बम न होने की 99.99 प्रतिशत की संभावना है।

समझौते से शेयर बाजार में उछाल

उन्होंने का सबसे खुशी की बात यह है कि शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल आया है। वह आसमान छू रहा है। तेल की कीमतें गिर पड़ी हैं। यह बात शब्दों से कहीं अधिक प्रभावशाली है।

यह टेक्स्ट फाइनल नहीं है, यह एक मेमोरैंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) है। अगर मुझे यह पसंद नहीं आया तो हम वापस उन पर गोलीबारी करने और उनके सिर पर बम गिराने लगेंगे। अगर मुझे यह पसंद नहीं आया या अगर वे ठीक से पेश नहीं आए तो हम सीधे उन पर बम गिराने लगेंगे, बिल्कुल उनके सिर के बीचों-बीच, क्योंकि उन्होंने 47 साल तक गलत व्यवहार किया है। डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति।

ओबामा पर रिश्वत देने का लगाया आरोप

उधर, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर ट्रंप ने रिश्वत देने का आरोप लगाया। ट्रंप का कहना है कि 2015 में अमेरिका और ईरान के बीच जेसीपीओए (संयुक्त व्यापक कार्य योजना) के तहत परमाणु समझौते के लिए ईरान को रिश्वत दी गई थी।

पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने दावा किया, ओबामा द्वारा तैयार की गई जेसीपीओए (संयुक्त व्यापक कार्य योजना) के तहत उन्होंने बैंकों से 1.7 अरब डॉलर नकद दिए, एक बोइंग 757 विमान में भरकर यह रकम ईरान भेजी गई। वे विमान के पास खड़े थे, मेरे पास इसकी तस्वीरें हैं। उन्होंने रिश्वत देकर बचने की कोशिश की। मैंने ऐसा करने का प्रयास नहीं किया। ईरानियों ने ओबामा का मजाक उड़ाया और उन्हें मूर्ख कहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments