#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले की मुंडेरवा पुलिस ने 15 अप्रैल 2026 को शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धाराओं 170, 126 और 135 के तहत कार्रवाई करते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट सदर बस्ती के न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रशांत उर्फ मोनू (27 वर्ष) और पवन कुमार उर्फ सोनू (34 वर्ष) के रूप में हुई है। ये दोनों रामहरीश के पुत्र हैं और बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के भुडुली गांव के निवासी हैं। मुंडेरवा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे थे, जिससे शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। इस गिरफ्तारी अभियान में मुंडेरवा थाना के खझौला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल पवन यादव और हेड कांस्टेबल रामअवधेश शामिल थे। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में की गई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में शांति भंग में दो आरोपी पकड़े गए:मुंडेरवा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











