श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार देर शाम उरी के कमलकोट में लाइन ऑफ़ कंट्रोल (एलओसी) के पास हुए एक धमाके में गंभीर रूप से घायल सेना के दो जवान बलिदान हो गए।यह जांबाज सैनिक हैं – महाराष्ट्र के ऐरोली निवासी चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और महाराष्ट्र के सतारा ज़िले की कराड तहसील के शाहपुर निवासी अर्जुन जाधव राजेंद्र। अधिकारियों ने बताया कि दोनों जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर के बादामीबाग स्थित 92 बेस हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान दोनों दम तोड़ दिया। इस बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास धमाके में सेना के दो जवान बलिदान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












