HomeHealth & Fitnessआईपीएल सीजन में दो बल्लेबाजों ने पार किया 600 रनों का आंकड़ा

आईपीएल सीजन में दो बल्लेबाजों ने पार किया 600 रनों का आंकड़ा

आईपीएल : IPL का 19वां सीजन गुजरात टाइटंस के दो बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन के लिए काफी यादगार रहा है। इस सीजन उन दोनों का बल्ला जमकर चला है और दोनों ही ने आईपीएल 2026 में 600 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल की ये जोड़ी पहले ऐसी जोड़ी बनी है जिन्होंने दो आईपीएल सीजन में 600 रन का आंकड़ा पार किया है। इन दोनों बल्लेबाजों ने पिछले सीजन भी 600 रन बनाए थे।

विराट कोहली और क्रिस गेल की जोड़ी ने 2013 में किया था ये कारनामा
आईपीएल इतिहास में एक ही सीजन में किसी एक टीम के दो बल्लेबाजों द्वारा 600 वाले रिकॉर्ड की बात करें तो लिस्ट में सबसे पहला नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली और क्रिस गेल का है। साल 2013 में गेल और कोहली ने पहली बार यह कारनामा किया। इसके बाद 2016 में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी और फिर 2023 में विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस की जोड़ी ने आरसीबी के लिए इस रिकॉर्ड को दोहराया। उन दोनों ने साल 2023 में 600 से अधिक रन बनाए थे।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए साल 2021 में रुतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस ने 600 रन का आंकड़ा पार किया था। लेकिन गुजरात टाइटंस के दो युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने इतिहास रच दिया है। इस जोड़ी ने न सिर्फ साल 2025 में इस आंकड़े को छुआ, बल्कि आईपीएल 2026 में भी इसे लगातार दूसरी बार दोहराकर लीग इतिहास में वो कर दिखाया जो आज तक कोहली, डिविलियर्स या गेल जैसी दिग्गज जोड़ियां भी नहीं कर पाई थीं।

IPL सीजन में एक टीम के लिए 600+ रन बनाने वाले दो अलग-अलग बल्लेबाज 
क्रिस गेल और विराट कोहली (आरसीबी, 2013)
विराट कोहली और एबी डिविलियर्स (आरसीबी, 2016)
रुतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस (सीएसके, 2021)
विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस (आरसीबी, 2023)
शुभमन गिल और साई सुदर्शन (जीटी, 2025)
शुभमन गिल और साई सुदर्शन (जीटी, 2026)
गुजरात ने चेन्नई के सामने रखा 230 रन का टारगेट
GT vs CSK मैच की बात करें तो वहां पहले बल्लेबाजी करते हुए  गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए और चेन्नई के सामने जीत के लिए 230 रन का टारगेट रखा। GT की तरफ से इस मैच में 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेली। टीम के लिए साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए, वहीं गिल ने 64 रन की पारी खेली। वहीं जोस बटलर 27 बॉल पर 57 रन बनाकर नाबाद लौटे।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments