Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में दो बाइकों की टक्कर, दो घायल:राम-जानकी मार्ग पर हादसा, अस्पताल...

बस्ती में दो बाइकों की टक्कर, दो घायल:राम-जानकी मार्ग पर हादसा, अस्पताल में इलाज जारी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर राम-जानकी मार्ग पर माचियार गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 के प्रदीप सिंह और दुबौलिया थाने के हरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से एक की पहचान तिवारीपुर गांव निवासी नंद किशोर तिवारी के रूप में हुई है। दूसरे घायल की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस दूसरे घायल की पहचान करने में जुटी है। हादसे में दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे बाइक चालक की पहचान की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments