HomeHealth & Fitnessखड़े डंपर में पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर,...

खड़े डंपर में पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, दो भाइयों की मौत

कानपुर। उतर प्रदेश में कानपुर जिले के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को किनारे खड़े मौरंग से लदे डंपर में पीछे से आ रहे तेज डंपर टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। घटना में दो सगे भाई केबिन में ही फंस गए और मदद की गुहार लगाते रहे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो क्रेनों की सहायता से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकलवाया लेकिन तब तक दोनों की माैत चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की पड़ताल में जुट गई है।

यह हादसा नौबस्ता एलिवेटेड पुल पर हुआ, जब कालपी के छौंक निवासी दो सगे भाई कमलकांत (27) और दीपक (25) कालपी से मौरंग लाेड करके उन्नाव जा रहे थे। अभी वह नौबस्ता फ्लाईओवर पर भी पहुंचे थे कि पुल किनारे एक खराब डंपर खड़ा था। जब तक दोनों भाई कुछ समझ पाते तब तक उनका वाहन डंपर से जा टकराया। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और दोनों भाई केबिन में ही फंस गए। पूरे फ्लाईओवर पर मौरंग भी फैल गई, जिससे यातायात बाधित हो गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो क्रेनों को बुलाकर केबिन में फंसे दोनों भाइयों को निकलवाने का प्रयास करती रही। आखिरकार तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को मृत अवस्था में बाहर निकलवा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर बेटों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।हनुमत विहार थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments