#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बोदवल गांव में तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की सहायता से दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाले गए और पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। यह घटना रविवार शाम करीब 4:30 बजे की है। बोदवल गांव के निवासी अनुज (8) पुत्र हरिगोबिंद और गणेश (9) पुत्र गोपाल अपने पड़ोसी युवराज (6) पुत्र अमृत कन्नौजिया के साथ गांव के तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय अनुज और गणेश गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके साथ मौजूद युवराज डरकर बिना किसी को बताए घर लौट आया। जब देर शाम तक दोनों बच्चे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। युवराज से पूछताछ करने पर उसने बताया कि दोनों बच्चे तालाब में डूब गए हैं। इसके बाद परिजनों ने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। रात करीब 10:45 बजे मुंडेरवा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से तालाब में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके बाद देर रात करीब 2 बजे दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकलवाए गए। उन्होंने पुष्टि की कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। एक ही गांव के दो बच्चों की असमय मौत से बोदवल गांव में दुख का माहौल है। परिजनों का हाल बेहाल है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में तालाब में डूबकर दो बच्चों की मौत:साथ में गया तीसरा दोस्त चुपचाप घर लौटा, रात तक नहीं लौटे तो शुरू हुआ सर्च अभियान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












