HomeHealth & Fitnessचकिया गैंगरेप मामले में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

चकिया गैंगरेप मामले में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

चकिया गैंगरेप मामले में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

एसपी मनीष बोले-अन्य अपराधियों की भी होगी जल्द गिरफ्तारी 

नन्दकिशोर दास 

बेगूसराय ब्यूरो। रविवार को जिले के एसपी मनीष ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को बताया कि चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया बिंद टोली गांव में 11 जून को एक महिला के साथ गैंगरेप के मामले में हथियार और कारतूस के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग घटना करने के बाद फरार हो गए थे। इस घटना की प्राथमिकी अभियुक्त नीतीश कुमार की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के फरीदाबाद जिले के भूपानी थाना क्षेत्र से किया गया है। दूसरा अप्राथमिकी अभियुक्त अमर निषाद की गिरफ्तारी चकिया थाना क्षेत्र के दियारा से हुई है। इन लोगों ने इस घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार कर लिया है। इस घटना के बाद जो अन्य लोग फरार चल रहे हैं। उनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। गिरफ्तार लोगों के पास से एक बाइक, दो कारतूस और एक देसी कट्टा को पुलिस ने बरामद किया है। एसपी मनीष ने बताया कि नीतीश कुमार के ऊपर आपराधिक मामला रेल थाना में है। वहीं, अमरजीत कुमार उर्फ मक्का मदीना का भी अपराधी इतिहास एफसीआई थाना में दर्ज है। इस मौके पर एसडीपीओ सदर-1 आनंद कुमार पांडेय, एसडीपीओ सदर -2 कुमारी दुर्गा शक्ति भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments