महराजगंज में श्रावण मास के पहले दिन गुरुवार को सिसवा क्षेत्र में शिवभक्ति का माहौल रहा। सुबह से ही नगर और ग्रामीण अंचलों के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। सिसवा ब्लॉक के गेरमा स्थित प्राचीन बाबा भुवनेश्वर नाथ मंदिर और हरपुर पकड़ी के प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में भोर से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, बेलपत्र, भांग, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। दिनभर इन मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान जारी रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मियों ने भक्तों को कतारबद्ध तरीके से दर्शन और जलाभिषेक कराया, जिससे कहीं भी अव्यवस्था नहीं हुई। हरपुर पकड़ी के ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार मिश्र और मंदिर के स्वयंसेवकों ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग किया। नगर के श्रीरामजानकी मंदिर और प्राचीन ठाकुरद्वारा सहित अन्य शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुरक्षा व्यवस्था की कमान कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा और सिसवा चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश मौर्य के नेतृत्व में पुलिस बल ने संभाली। प्रशासन की सतर्कता और श्रद्धालुओं के उत्साह के बीच सावन का पहला दिन पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण के साथ संपन्न हुआ।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सावन के पहले दिन सिसवा के शिवालयों में उमड़ी भीड़:श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












