बहराइच जिले के नानपारा तहसील स्थित इंडियन बैंक की गुरघुट्टा शाखा में सीबीआई लखनऊ की टीम ने शुक्रवार को छापा मारा। टीम ने किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए बैंक प्रबंधक और एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए बैंक प्रबंधक की पहचान ललित मोहन के रूप में हुई है। उनके इशारे पर रिश्वत की रकम ले रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी मनोज को भी सीबीआई टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। नानपारा निवासी एक किसान ने लखनऊ स्थित सीबीआई टीम से शिकायत की थी। किसान के अनुसार, इंडियन बैंक की गुरघुट्टा शाखा के प्रबंधक ललित मोहन और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी मनोज ने किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। किसान की शिकायत के आधार पर, सीबीआई टीम ने शुक्रवार को बहराइच पहुंचकर दोनों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता किसान ने कार्ड बनाने के लिए 5,000 रुपये की अग्रिम राशि दी, टीम ने दोनों को रिश्वत के पैसों के साथ मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद, सीबीआई टीम दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर लखनऊ रवाना हो गई। छापेमारी के दौरान, सीबीआई टीम ने बैंक के अंदर किसी को भी आने की अनुमति नहीं दी, जिससे कार्रवाई गोपनीय बनी रही।
बैंक प्रबंधक समेत दो लोग रिश्वत लेते गिरफ्तार:बहराइच में सीबीआई ने किसान क्रेडिट कार्ड के लिए घूस लेते पकड़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












