Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में बारात जा रहे दो युवक घायल:अंधे मोड़ पर बाइक की...

बस्ती में बारात जा रहे दो युवक घायल:अंधे मोड़ पर बाइक की टक्कर, दूसरा चालक फरार

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में कुसौरा पावर हाउस-कुसौरी रोड पर रविवार को एक सड़क दुर्घटना में बारात में जा रहे दो युवक घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब वे रास्ता भटकने के बाद सही मार्ग पर लौट रहे थे। घायलों की पहचान वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बेलसुही निवासी राम अवतार (30) पिता राम ललित और आसपुर निवासी विजय कुमार पिता नंदू के रूप में हुई है। दोनों बेलवाडांड़ में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन रास्ता भटक गए थे। जानकारी के अनुसार, सही रास्ते की जानकारी मिलने के बाद जब दोनों वापस लौट रहे थे, तभी कुसौरा पावर हाउस के पास स्थित एक अंधे मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उनकी बाइकको जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से अपने वाहन सहित फरार हो गया। घटना की सूचना तत्काल 112 पुलिस सेवा और 108 एंबुलेंस सेवा को दी गई। स्थानीय निवासी फरहान खान ने घायलों की मदद की और उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी पहुंचाया। मौके पर मौजूद डॉ. प्रेम त्रिपाठी ने घायलों का उपचार किया। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि कुसौरा पावर हाउस के पास का यह अंधा मोड़ लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। उन्होंने प्रशासन से सड़क पर चेतावनी और संकेतक बोर्ड लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments