Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ठूठीबारी में मिला अचेत युवक:पुलिसकर्मी ने की बचाई जान

ठूठीबारी में मिला अचेत युवक:पुलिसकर्मी ने की बचाई जान


निचलौल सी.एच.सी.में ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने एक अचेत युवक को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। पुलिस की इस मानवीय पहल और कर्तव्यनिष्ठा की क्षेत्र में सराहना हो रही है। यह घटना ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के जमुई कला चौराहा के पास हुई, जहां एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। कांस्टेबल दिलीप यादव और कांस्टेबल रामू गौड़ ने युवक की स्थिति का जायजा लिया और तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को बुलाया। अचेत युवक की पहचान डिगही निवासी कमलेश पुत्र डम्मर के रूप में हुई। पुलिसकर्मियों ने उसे सुरक्षित एम्बुलेंस तक पहुंचाया और बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल भिजवाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो युवक की हालत और गंभीर हो सकती थी। क्षेत्रवासियों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील व्यवहार की प्रशंसा की है। कांस्टेबल दिलीप यादव और कांस्टेबल रामू गौड़ की इस तत्परता और मानवीय कार्य की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments