#बस्ती_न्यूज
बस्ती के थाना कलवारी क्षेत्र में रविवार देर रात करीब एक बजे कलवारी चौराहे पर सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने मुर्गी लदी पिकअप को टक्कर मार दी। इस टक्कर से पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को घटना की सूचना दी। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान आजमगढ़ के थाना कोतवाली निवासी दिलशाद (30 वर्ष) और मोहम्मद उमर पुत्र मोहम्मद सफी के रूप में हुई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर थाना कलवारी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और पिकअप दोनों सड़क पर पड़े होने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। पुलिस द्वारा वाहनों को हटाने और आवागमन सुचारु करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और नुकसान तथा अन्य संबंधित तथ्यों की जानकारी एकत्र कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कलवारी चौराहे पर बेकाबू ट्रक पलटा:हादसे में मुर्गी से भरी पिकअप क्षतिग्रस्त, दो घायलों का इलाज जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












