Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खेसरहा में टीबी मुक्त अभियान के तहत एक्स-रे शिविर:बस्ता-ओसानगढ़ा में 99 मरीजों...

खेसरहा में टीबी मुक्त अभियान के तहत एक्स-रे शिविर:बस्ता-ओसानगढ़ा में 99 मरीजों की जांच, 15 लोगों को सीएचसी रेफर किया


खेसरहा में 18 अप्रैल को 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान के तहत हाई रिस्क विलेज (HRV) बस्ता और ओसानगढ़ा में हैंड होल्ड एक्स-रे शिविर का आयोजन किया गया। टीयू खेसरहा द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान बस्ता ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में कुल 99 मरीजों का एक्स-रे परीक्षण किया गया। जांच के दौरान 15 संदिग्ध मरीजों की पहचान की गई, जिन्हें आगे की जांच और उपचार के लिए सीएचसी खेसरहा रेफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव के तरीके और समय पर जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर एसटीएलएस आशीष पांडेय, एक्स-रे टेक्नीशियन गिरिजा शंकर त्रिपाठी, सीएचओ नेहा सिंह और वार्ड बॉय रामू सहित स्वास्थ्य विभाग के सदस्य मौजूद रहे। सीएचसी खेसरहा के अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार पांडेय ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य मरीजों की समय पर पहचान कर उन्हें उपचार से जोड़ना है। डॉ. पांडेय ने लोगों से अपील की कि टीबी के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments