Homeक्राइम (Crime)व्यवसायी के घर के बाहर रात में मंडराए अज्ञात युवक, फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी से...

व्यवसायी के घर के बाहर रात में मंडराए अज्ञात युवक, फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी से बढ़ी चिंता, पुलिस जांच में जुटी

UP: चंदौली मुगलसराय के कैलाशपुरी में एक व्यवसायी के घर के बाहर रात में संदिग्ध गतिविधि देखी गई। दो अज्ञात व्यक्तियों ने घर के बाहर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना के बाद व्यवसायी ने मुगलसराय कोतवाली गुरुवार को में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से जांच की मांग की है।

व्यवसायी चंद्रभान प्रजापति, जो कैलाशपुरी के निवासी हैं, ने बताया कि यह घटना बुधवार की रात करीब 8:20 बजे की है। उस समय वे घर के अंदर थे। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर उन्हें दो अपरिचित व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।

फुटेज में दिख रहा है कि दोनों व्यक्ति मकान के बाहर रुककर फोटो और वीडियो बना रहे थे, लेकिन उन्होंने न तो घर की घंटी बजाई और न ही अपना परिचय दिया। प्रजापति के अनुसार, संदिग्धों में से एक ने पीले रंग की शर्ट और दूसरे ने सफेद शर्ट पहनी थी। एक व्यक्ति ने चश्मा लगा रखा था, जबकि दूसरा बिना चश्मे के था।गुरुवार को मुगलसराय कोतवाली लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया।

परिवार को संदेह होने पर उनके बेटे को बाहर भेजा गया, लेकिन तब तक वे दोनों वहां से जा चुके थे। चंद्रभान प्रजापति ने अपनी शिकायत में कहा कि यदि यह कोई सरकारी विभाग या अधिकृत एजेंसी होती, तो वे सीधे संपर्क करते। उन्होंने रात के समय घर के आसपास इस तरह वीडियो और फोटो बनाने को चिंताजनक बताया और इसकी गंभीरता से जांच की मांग की।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। मुगलसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि लिखित प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments