#बस्ती_न्यूज
बस्ती के विक्रमजोत में मंगलवार दोपहर 11:30 बजे एक सड़क दुर्घटना हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बजरंग सिंह ढाबा के सामने अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। अयोध्या से गोरखपुर जा रहे यामाहा मोटरसाइकिल सवार दो युवक डिवाइडर कट से दूसरी लेन पर जा रही पिकअप को देखकर धीमे हुए थे। तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना देख हाइवे से गुजर रहे स्थानीय सपा नेता रमाकांत सिंह ने घायलों की मदद की। उन्होंने एम्बुलेंस बुलाकर दोनों युवकों को सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया और उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज सभाजीत मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त बाइक और मोबाइल को कब्जे में लिया और अस्पताल में घायलों का हाल जानने पहुंचे। चिकित्सकों ने दोनों गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। चौकी इंचार्ज सभाजीत मिश्रा ने बताया कि बाइक चालक की पहचान 21 वर्षीय अंश यादव पुत्र अमरचंद, निवासी मुमताज नगर, थाना सोहावल, जिला अयोध्या के रूप में हुई है। दूसरे घायल की पहचान अभी नहीं हो पाई है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मारी, दो युवक घायल:विक्रमजोत में सपा नेता ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, अयोध्या रेफर
RELATED ARTICLES












