Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)यूपी बोर्ड परिणाम चोखराज कॉलेज के छात्रों ने किया टॉप:हाईस्कूल में आदर्श...

यूपी बोर्ड परिणाम चोखराज कॉलेज के छात्रों ने किया टॉप:हाईस्कूल में आदर्श गिरी 93, इंटरमीडिएट में आदित्य रौनियार 88 फीसदी अंक के साथ अव्वल


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। नगर के चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों ने इन परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल में आदर्श गिरी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि इंटरमीडिएट में आदित्य रौनियार ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट परीक्षा में आदित्य रौनियार के अलावा, शिवांग पांडेय ने 87.6, श्रेया गुप्ता और अंकित गुप्ता ने 86.4, रिशु मणि ने 86, अनुष्का शर्मा ने 85.2, ज्योति सिंह ने 85, अंकिता चौरसिया ने 84.8, अभिषेक यादव ने 84.4, अभय कुमार ने 84, मुकेश यादव ने 83.8, अनामिका कुशवाहा ने 83, जतिन चंद ने 82.2, विशाल कुशवाहा ने 81.8, अनुष्का गुप्ता ने 81, आराध्या उपाध्याय ने 80.6, मोनू कुमार ने 79.8, अखिलेश चौधरी, श्रेजल जायसवाल और अभय कुमार ने 79.2, प्रिंस कुमार ने 79, समीर राज ने 78 तथा रंजीत जायसवाल, प्रिया कसौधन और कृष्णा पांडेय ने 78.2 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। इसी प्रकार हाईस्कूल परीक्षा में आदर्श गिरी के साथ अंकित कुमार ने 93, अनुराग खरवार ने 92.3, अंशिका त्रिपाठी ने 90.5, अनंजय यादव और सौम्या गुप्ता ने 89.6, अजय कुशवाहा ने 88.5, अनन्या त्रिपाठी और अमन तिवारी ने 88, अभिषेक ने 87.6, आकृति सिंह ने 87.1, आयुष गुप्ता ने 87.5, आदर्श चौरसिया ने 87.3, ऋतु त्रिपाठी ने 86.6, अश्वनी कुमार ने 84.5, काजल गोंड ने 83, प्रिया गोंड और अंशिका प्रजापति ने 82.6, अंश कुशवाहा और जिज्ञासा यादव ने 82.5, आँचल मद्धेशिया और दुर्गेश ने 81 तथा सिमरन राज सिंह ने 80 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। कॉलेज के उप प्रबंधक प्रदीप तुलस्यान और प्रधानाचार्य निरंकार सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षक डॉ. महेंद्र त्रिपाठी और मनीष पांडेय ने भी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए इस सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, लगन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments