HomeUncategorizedरील बनाने के चक्कर में यूपीएसएसएफ जवान की ले ली जान

रील बनाने के चक्कर में यूपीएसएसएफ जवान की ले ली जान

 

श्रावस्ती एयरपोर्ट पर तैनात था आंबेडकर नगर निवासी जवान

फोटो

श्रावस्ती: रील बनाने के चक्कर में सोमवार को श्रावस्ती एयरपोर्ट पर ड्यूटी में तैनात यूपीएसएसएफ के जवान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना में जवान व बाइक सवार सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी इकौना लाया गया, जहां चिकित्सक ने जवान को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक चालक को भिनगा रेफर किया गया, जबकि एक अन्य का इलाज चल रहा है।

अम्बेडकर नगर जिले के थाना कटका के ग्राम एकडल्ला पोस्ट चकिया निवासी चंदन कुमार (30) पुत्र राम आसरे यूपीएसएसएफ में आरक्षी के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी मौजूदा समय नवीन मार्डन थाना कटरा के श्रावस्ती एयरपोर्ट पर थी। सोमवार को वह एयरपोर्ट गेट के सामने अपने ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी बीच गोंडा के पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर से जलाभिषेक कर वापस अपने घर इकौना के मोहल्ला तिलकनगर लौट रहे शरद गुप्ता (17) पुत्र रामफेरे गुप्ता, अनमोल व एक अन्य दोस्त चलती बाइक यूपी46एल1540 से रील बना रहा था। तभी बाइक अनियंत्रित होकर जवान से टकरा गई। टक्कर तेज होने के कारण जहां बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हादसे में चंदन कुमार, शरद गंभीर व अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी इकौना लाया गया। जहां इलाज के दौरान जवान चंदन कुमार की मौत। वहीं बाइक चालक शरद गुप्ता की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया, जबकि अनमोल का उपचार सीएचसी में चल रहा है। मौके पर पहुंची कटरा पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।

फोटो

मृतक यूपीएसएसएफ जवान चंदन कुमार की फाइल फोटो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments