HomeHealth & Fitnessश्रावण शिवरात्रि कांवड़ मेला: जिला पंचायत ने किए व्यापक इंतजाम

श्रावण शिवरात्रि कांवड़ मेला: जिला पंचायत ने किए व्यापक इंतजाम

  • कांवड़ मार्गों पर अस्थायी प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी और वीआईपी कैमरों से होगी निगरानी

बिजनौर। श्रावण शिवरात्रि कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला पंचायत बिजनौर ने श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विकास मिश्रा ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर अस्थायी प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी एवं वीआईपी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को रात्रि में आवागमन में सुविधा मिले और सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ बनी रहे।

उन्होंने बताया कि नजीबाबाद, कोतवाली, मोहम्मदपुर देवमल, नहटौर और नूरपुर विकासखंडों के प्रमुख कांवड़ मार्गों पर कई किलोमीटर तक अस्थायी प्रकाश व्यवस्था स्थापित की जा रही है। नजीबाबाद क्षेत्र में मोटा महादेव मंदिर, भागूवाला मार्ग, बाइपास, कन्या गुरुकुल, फ्लाईओवर, सरवनपुर नहर पुल तथा गुनियापुर मार्ग सहित अनेक स्थानों को रोशनी से जगमग किया जाएगा। वहीं मोहम्मदपुर देवमल में चांदक रेलवे फाटक, जंगल शहबाजपुर और मंडावर-बिजनौर मार्ग पर भी प्रकाश व्यवस्था की जा रही है।

इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र में रायपुर रोड, नजीबाबाद डिग्री कॉलेज, बुंदकी तिराहा, आदेश नगर चौकी से बुंदकी मील तक तथा नहटौर और नूरपुर के प्रमुख कांवड़ मार्गों पर भी अस्थायी लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है।

सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए भागूवाला-मोटा महादेव मार्ग, कोतवाली रोड, बुंदकी-नगीना मार्ग सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर अस्थायी सीसीटीवी एवं वीआईपी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से पूरे कांवड़ मार्ग की निगरानी की जाएगी।

अपर मुख्य अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2025 में भी जिला पंचायत ने इसी प्रकार प्रकाश व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई थीं। इस वर्ष पिछले अनुभवों के आधार पर व्यवस्थाओं का दायरा और अधिक बढ़ाया गया है, ताकि श्रावण शिवरात्रि कांवड़ मेला-2026 सकुशल एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments