Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पकड़ी नौनिया में सावन के पहले सोमवार पर:शिवभक्ति का उमड़ा सैलाब, श्रद्धालुओं...

पकड़ी नौनिया में सावन के पहले सोमवार पर:शिवभक्ति का उमड़ा सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक


महराजगंज/फरेंदा। विकास खंड फरेंदा के ग्राम पकड़ी नौनिया स्थित शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर में भारी भीड़ देखी गई। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक किया और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालु रामायण, विशंभर, कैलाश और साधु शरण सहित अन्य भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया। कई श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए सावन सोमवार का व्रत भी रखा। सावन का पहला सोमवार भगवान शिव की उपासना के लिए विशेष महत्व रखता है। इस वर्ष यह 3 अगस्त को मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और सभी के मंगल की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा। पूरे दिन शिवभक्ति का माहौल बना रहा और भक्तों का मंदिर में आना-जाना लगातार जारी रहा।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments