#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट के एक विचाराधीन मामले में नया मोड़ सामने आया है। दुष्कर्म पीड़िता की शादी तुड़वाने, अश्लील फोटो-वीडियो दिखाकर रिश्ता खराब करने और लगातार समझौते का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2023 में पीड़िता के साथ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मामला वर्तमान में पॉक्सो न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि मुख्य आरोपी मनोज और उसका भाई मुकेश लगातार पीड़ित पक्ष पर मुकदमे में समझौता करने का दबाव बना रहे थे। अश्लील फोटो-वीडियो दिखाकर तुड़वाया रिश्ता पीड़ित पक्ष की तहरीर के मुताबिक, हाल ही में युवती का विवाह संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र में तय हुआ था। आरोप है कि इसकी जानकारी मिलने पर मनोज और मुकेश लड़के पक्ष के पास पहुंच गए। वहां उन्होंने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो दिखाए तथा यह दावा किया कि मनोज ने युवती से कोर्ट मैरिज कर रखी है। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने लड़के पक्ष को विवाह न करने की सलाह दी, जिसके बाद लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। शादी नहीं होने देने की दी धमकी पीड़ित परिवार का आरोप है कि दोनों भाइयों ने उन्हें धमकी दी कि यदि मुकदमे में समझौता नहीं किया गया तो युवती की शादी कहीं नहीं होने देंगे। परिवार का कहना है कि लड़के पक्ष ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी है और इससे संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास सुरक्षित है। पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मनोज और मुकेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों, ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में पॉक्सो पीड़िता की शादी तुड़वाने का आरोप:अश्लील फोटो-वीडियो दिखाया, समझौते का दबाव बनाने पर दो भाइयों पर केस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












