HomeHealth & Fitnessनेपाल भ्रमण पर पहुंचे अमेरिकी सहायक विदेशमंत्री ने की सत्तारूढ़ दल के...

नेपाल भ्रमण पर पहुंचे अमेरिकी सहायक विदेशमंत्री ने की सत्तारूढ़ दल के अध्यक्ष से मुलाकात

काठमांडू। नेपाल भ्रमण पर पहुंचे अमेरिकी सहायक विदेशमंत्री समीर पॉल कपूर ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने से मुलाकात की। काठमांडू पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले लामिछाने से ही भेंट की।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ साउथ एशिया एंड सेंट्रल एशिया अफेयर्स के माध्यम से कपूर ने इस मुलाकात के बारे में मंगलवार को अपनी प्रतिक्रिया सार्वजनिक की है।

उन्होंने बताया कि आरएसपी की प्राथमिकताओं और नेपाल–अमेरिका सहयोग के क्षेत्रों पर रवि लामिछाने के साथ चर्चा हुई। कपूर ने कहा, “नई सरकार में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की प्राथमिकताओं को समझने और नेपाल–अमेरिका सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा करने के लिए काठमांडू में आरएसपी अध्यक्ष रवि लामिछाने से मुलाकात कर खुशी हुई।”

सोमवार सुबह काठमांडू पहुंचते ही कपूर ने राजनीतिक मुलाकातों की शुरुआत कर दी थी। वहां पहुंचने के बाद नेपाल में अमेरिकी दूतावास के कार्यवाहक राजदूत ने उन्हें ब्रीफिंग दी। इसके तुरंत बाद वे आरएसपी अध्यक्ष रवि लामिछाने से मिलने पहुंचे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments