सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला में गर्भाशय कैंसर टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। गुरुवार को अधीक्षक डॉ. दीपक शुक्ला ने गिलौला निवासी रामजी पटवा की बेटी आयुषी पटवा को टीका लगाकर इसका शुभारंभ किया। डॉ. दीपक शुक्ला ने बताया कि यह टीका 11 से 15 वर्ष की आयु की किशोरी बच्चियों को लगाया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चियों में गर्भाशय कैंसर की संभावनाओं को कम करना है। अधीक्षक ने मौजूदा समय में महिलाओं में गर्भाशय कैंसर के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इसी को ध्यान में रखते हुए किशोरी बच्चियों के लिए यह टीकाकरण अभियान शुरू किया है, जो भविष्य में गर्भाशय कैंसर के जोखिम को कम करने में सहायक होगा। डॉ. शुक्ला ने यह भी बताया कि निजी स्तर पर इस टीके की कीमत 5000 रुपए से अधिक है, लेकिन सरकार की इस योजना के तहत यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला में पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है। यह अभियान अगले तीन महीने तक चलेगा, जिसमें अधिक से अधिक किशोरियों को शामिल किया जाएगा।
गिलौला में गर्भाशय कैंसर टीकाकरण शुरू:11 से 15 वर्ष की किशोरियों को लगेगा मुफ्त टीका
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












