डुमरियागंज में बुधवार को बेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) क्षेत्र के 43 सेंटरों पर 270 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसी दौरान, 125 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच के साथ उन्हें भी टीके लगाए गए। यह अभियान कठौतिया आलम, परसा इमाद, लोहरौली, कादिराबाद, तकियावा, चकचाई, महुआरा, धौरहरा, रंगरेजपुर और वासाचक सहित विभिन्न गांवों में चलाया गया। कादिराबाद केंद्र पर एएनएम सरिता भारती ने ड्यूलिस्ट के आधार पर बच्चों का टीकाकरण किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए। इस दौरान, आवश्यकतानुसार फोलिक एसिड, आयरन और कैल्शियम की गोलियां भी वितरित की गईं। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति भी जागरूक किया गया। एएनएम को 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, वीएचएनडी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) विजिट के दौरान आभा आईडी बनाने और ड्यूलिस्ट को अपडेट करने का कार्य भी लगातार किया जा रहा है।
बेवा सीएचसी में 270 बच्चों का टीकाकरण:125 गर्भवती महिलाओं की जांच, 43 केंद्रों पर प्रसव जांच और टीकाकरण अभियान चला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












