कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली गांव में जंगली हाथियों द्वारा गन्ने की फसल नष्ट करने का एक वीडियो वायरल हुआ है। बीती रात हाथियों के झुंड ने रामपुरवा के हरिहरपुर और लालपुर गांव में धावा बोलकर तीन किसानों भूपेंद्र, रघुवीर और सादा सिंग की लगभग 10 बीघा गन्ने की फसल को रौंद डाला। वायरल वीडियो में हाथी खेतों में घुसकर गन्ने को उखाड़ते और पैरों से कुचलते हुए साफ दिख रहे हैं। किसान हाथियों को भगाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वे टस से मस नहीं हुए। फसल नष्ट होने के बाद से किसान रातभर जागकर अपनी शेष फसल की रखवाली कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर गजमित्र अशोक कुमार, बड़े लाल और बिहारीलाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को अलर्ट किया और वन विभाग को घटना की जानकारी दी। पीड़ित किसानों ने बताया कि हाथियों द्वारा हर साल फसल बर्बाद करने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही है और उन्होंने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।
कतर्नियाघाट में हाथियों ने 10 बीघा गन्ने की फसल रौंदी:तीन किसानों की मेहनत पर फिरा पानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












