HomeHealth & Fitnessकृष्णानगर में वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 वाहन...

कृष्णानगर में वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 वाहन बरामद

लखनऊ । राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं के बाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 5 चोरी के वाहन बरामद किए हैं, जिनमें 2 ई-रिक्शा और 3 मोटरसाइकिल शामिल हैं।

मामले की शुरुआत 13 अप्रैल को हुई, जब अलग-अलग पीड़ितों ने अपने ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर कृष्णानगर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटनाओं के अनावरण के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में 4 टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने लगभग 400-500 सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की, जिसके बाद आरोपियों की पहचान की गई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आशाराम बापू मार्ग से शैलेन्द्र और नितेश कुमार शाह को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर काशीराम कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान से चोरी किए गए अन्य 3 वाहन भी बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने कृष्णानगर, मोहन रोड, हरदोई रोड और लालाबाग पुल क्षेत्र से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, शैलेन्द्र के खिलाफ पहले से ही 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments