नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 08 और 09 अगस्त को दो दिवसीय अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह श्री विजयपुरम स्थित सेल्युलर जेल राष्ट्रीय स्मारक में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार उपराष्ट्रपति 08 अगस्त को श्री विजयपुरम स्थित सेल्युलर जेल राष्ट्रीय स्मारक पहुंचेंगे, जहां वह शहीद स्तंभ पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, स्वातंत्र्य ज्योति पर सम्मान प्रकट करेंगे और वीर सावरकर की कोठरी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वह भारत के स्वतंत्रता संग्राम और वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान पर आधारित लाइट एंड साउंड शो भी देखेंगे।
दौरे के दूसरे दिन 09 अगस्त को उपराष्ट्रपति श्री विजयपुरम के फ्लैग प्वाइंट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेंगे। इसके बाद वह डॉ. बी. आर. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (डीबीआरएआईटी) के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम ‘तिरंगा कॉन्सर्ट ऑन वंदे मातरम्’ में शामिल होंगे। दोपहर में उपराष्ट्रपति ऐतिहासिक नेताजी सुभाषचंद्र बोस द्वीप का भी दौरा करेंगे।
उपराष्ट्रपति 8- 9 अगस्त को अंडमान-निकोबार के लिए होंगे रवाना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












