Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच गौशाला में मांस-मदिरा पार्टी का वीडियो:ग्रामीणों ने सफाईकर्मी पर दावत में...

बहराइच गौशाला में मांस-मदिरा पार्टी का वीडियो:ग्रामीणों ने सफाईकर्मी पर दावत में लोगों को बुलाने का आरोप लगाया


बहराइच की एक गौशाला में शुक्रवार देर रात मांस पकाने और शराब पीने का एक वीडियो सामने आया है। घटना बलहा विकासखंड की बंजरिया ग्राम पंचायत में स्थित गौशाला की है, जिसे बेसहारा गौवंश के लिए लाखों की लागत से बनाया गया था। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों के अनुसार, यह मामला गुरुवार देर शाम का है जब कुछ लोग गौशाला पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक सफाई कर्मचारी अपने साथियों के साथ गौशाला परिसर में मांस पका रहा था और शराब पी रहा था। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो उनके साथ अभद्रता करके भगा दिया। इसी दौरान एक ग्रामीण ने चुपके से घटना का वीडियो बना लिया, जो अगले दिन वायरल हो गया। ग्रामीणों, जिनमें राजेश चंद और चिल्लू सिंह शामिल हैं, ने आरोप लगाया है कि केशवापुर ग्राम पंचायत में तैनात सफाईकर्मी बबलू सिंह ने बंजरिया गौशाला को अपना निजी अड्डा बना रखा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है ग्रामीणों के अनुसार, यह स्थिति करीब 15 वर्षों से बनी हुई है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जिस स्थान पर यह दावत चल रही थी, वहां सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार गौवंश के संरक्षण के लिए गौशालाओं पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। ऐसे में गौशाला परिसर में इस तरह की गतिविधियों से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) जैसी सख्त कार्रवाई की जाए और गौशाला को इन गतिविधियों से मुक्त कराया जाए। बलहा के बीडीओ राहुल पांडे ने बताया- मामले की उन्हें जानकारी मिली है। ADO पंचायत को जांच के लिए भेजा जाएगा। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments