सिद्धार्थनगर के जोगिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत सबूई सबुआ में पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की तैयारियां सुबह से ही ग्राम प्रधान फूलचंद की देखरेख में चल रही थीं। उन्होंने बताया कि विधायक के आगमन को देखते हुए बड़ी संख्या में लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। चौपाल में लगभग सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। उपस्थित क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि वे कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और योजनाओं से संबंधित अपनी समस्याओं को प्रस्तुत करें। आपूर्ति विभाग ने इस दौरान नए राशन कार्डों के लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरित किए। विधायक विनय वर्मा दोपहर लगभग 2:00 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां ग्राम प्रधान फूलचंद ने उनका स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने गोद भराई और अन्नप्राशन के कार्यक्रम संपन्न करवाए। ग्राम चौपाल के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए, विधायक वर्मा ने उपस्थित जनसमूह से सप्ताह में एक दिन वाहन का प्रयोग न करने की अपील की। उन्होंने महिलाओं से रसोई गैस का संयमित ढंग से उपयोग करने का भी आग्रह किया। विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील को दोहराते हुए कोरोना काल की चुनौतियों को भी याद दिलाया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रामानंद वर्मा, सहायक विकास अधिकारी( पंचायत) प्रदीप सिंह, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता )प्रदीप कुमार, ग्राम विकास अधिकारी गायत्री देवी, ग्राम प्रधान फूलचंद, बाल विकास परियोजना अधिकारी गोपाल सिंह, सुपरवाइजर दीपावली, कविता चौधरी, सुशीला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और अधिकारी मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर में ग्राम चौपाल का आयोजन, विधायक विनय वर्मा शामिल:उन्होंने डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के कम उपयोग की अपील की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












