बहराइच के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बहराइच के सांसद आनंद गोंड ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में यशवेंद्र विक्रम सिंह, राजकिशोर, अजय, डॉ. सगुणा वर्मा, प्रेम जालान और प्रमोद डालमिया मौजूद रहे। विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने छात्रों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के प्रबंधक कमलेश कुमार अग्रवाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया, जबकि राजेंद्र कुमार मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भजन प्रस्तुति ने समारोह को और आकर्षक बनाया। हाईस्कूल में जनपद स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विनायक शुक्ला और सातवां स्थान प्राप्त करने वाले प्रथम यज्ञसेनी को सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट में जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले आदेश श्रीवास्तव और पांचवां स्थान प्राप्त करने वाली प्राची शुक्ला को भी सम्मान मिला। इनके अतिरिक्त जाह्नवी, महिमा, प्रज्ञा, आशुतोष, आदर्श, प्रशांत, अंकित, सचिन, अनामिका, पियूष और राहुल सहित कई अन्य छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को भी सांसद ने सम्मानित किया।
बहराइच में सांसद ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित:सरस्वती विद्या मंदिर में मेधा सम्मान समारोह आयोजित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












