Homeजिला / लोकल (Local News)राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट पेपर लीक मामले के एक आरोपित को...

राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट पेपर लीक मामले के एक आरोपित को 6 दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा


नई दिल्ली। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) पेपर लीक मामले के आरोपित धनंजय लोखंडे को छह दिनों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में भेज दिया है। स्पेशल जज अजय गुप्ता ने सीबीआई हिरासत में भेजने का आदेश दिया।आरोप है कि मनीषा वाघमारे ने धनंजय लोखंडे को नीट के प्रश्नपत्र दिए। बाद में धनंजय लोखंडे ने शुभम खैरवार को प्रश्नपत्र दिए। सीबीआई ने कहा कि मनीषा वाघमारे को लेकर जांच चल रही है।
इसके पहले कोर्ट ने 14 मई को पांच आरोपितों को सात दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा था। कोर्ट ने जिन आरोपितों को सीबीआई हिरासत में भेजने का आदेश दिया उनमें नासिक के शुभम खैरनार, जयपुर के मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल और दिनेश बिवाल और गुरुग्राम से यश यादव शामिल हैं। शुभम खैरनार को 13 मई को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था जहां से उसे दो दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया था। शुभम खैरनार महाराष्ट्र के नासिक का रहने वाला है।
सीबीआई के मुताबिक 3 मई को नीट की परीक्षा के पहले ही प्रश्नपत्र पीडीएफ फॉर्मेट में व्हाट्सऐप और टेलिग्राम के जरिये सर्कुलेट कर दिया गया। इस मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के उच्च शिक्षा विभाग के डायरेक्टर वरुण भारद्वाज की शिकायत पर सीबीआई ने 12 मई को एफआईआर दर्ज किया था।
सीबीआई के मुताबिक अप्रैल में नासिक के शुभम ने यश यादव से संपर्क कर कहा कि मांगीलाल ने उससे संपर्क कर अपने बेटे की नीट की परीक्षा के लिए 10-12 लाख रुपए में प्रश्नपत्र की व्यवस्था करने को कहा। 29 अप्रैल को यश यादव ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के प्रश्नपत्र टेलीग्राम के जरिये पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराया। मांगीलाल ने प्रश्नपत्र हासिल करने के बाद उसके प्रिंट लेकर अपने बेटे अमन बिवाल, संबंधियों और दूसरे जानने वालों को उपलब्ध कराया।
3 मई को हुई नीट की परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बाद इस परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। केंद्र सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। अब ये परीक्षा 21 जून को होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments