डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम वासा दरगाह दक्खिन डीह में जर्जर बिजली के तारों और ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अभी तक केबल तार का कनेक्शन नहीं पहुंचा है, जबकि आसपास के अन्य डीहों में यह सुविधा दो-तीन साल पहले ही उपलब्ध करा दी गई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले महीने क्षेत्र के कई डीहों में हाईमास्ट लाइटें लगाई गईं, लेकिन दक्खिन डीह को इस सुविधा से वंचित रखा गया। इससे ग्रामीणों में उपेक्षा की भावना बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगे बिजली के तार और ट्रांसफार्मर बेहद जर्जर हो चुके हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द से जल्द जर्जर तारों और ट्रांसफार्मर को बदलने, केबल लाइन बिछाने तथा दक्खिन डीह में हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग की है। इस संबंध में डुमरियागंज के एसडीओ मोहम्मद वाहिद ने बताया कि जेई की अगुवाई में एक टीम गठित कर मौके पर जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में शारिक, अजहर आलम, तसव्वर हमीद, नज्मुज्जमा, आतिफ आलम, फ़ज़ल, शोएब अहमद, यूसुफ, कुदरतुज्जमा, ऋषु, शान, हुसैन, शानू, अल्तमस, फहीम, चाँद और शाहरुख सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
दक्खिन डीह में जर्जर बिजली तारों पर ग्रामीणों का विरोध:केबल लाइन व हाईमास्ट लाइट की मांग, SDO ने दिए जांच के आदेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












