Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शंकरपुर गांव में चार दिन से बिजली गुल:ट्रांसफार्मर जलने से आपूर्ति ठप,...

शंकरपुर गांव में चार दिन से बिजली गुल:ट्रांसफार्मर जलने से आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के शंकरपुर गांव में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। विक्रमजोत विद्युत उपकेंद्र से जुड़े विक्रमजोत फीडर के अंतर्गत आने वाले इस गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण बिजली ठप है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। इसकी सूचना बिजली विभाग के जेई सुधीर यादव सहित अन्य कर्मचारियों और उच्च अधिकारियों को लगातार दी गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय कर्मचारी डीजल उपलब्ध न होने का बहाना बनाकर ट्रांसफार्मर बदलने में देरी कर रहे हैं। बिजली न होने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद पड़े हैं। इसके साथ ही, मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए भी लोगों को दूसरे गांवों में जाना पड़ रहा है। सुरेन्द्र कुमार, रमेश, तुलसीराम, रामनेवास और मुकेश सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या हर साल गर्मियों में सामने आती है। इस दौरान फाल्ट और ट्रांसफार्मर खराब होने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई ने बताया कि उन्हें इस समस्या की जानकारी है और जल्द ही ट्रांसफार्मर लगवाकर गांव में आपूर्ति बहाल की जाएगी। हालांकि, चार दिन बीत जाने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने अब अधिशासी अभियंता और मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर 1076 पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर बिजली आपूर्ति बहाल करवाने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments