बहराइच टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव आज संपन्न हुए। इसमें अधिवक्ता विवेक कुमार श्रीवास्तव को नया अध्यक्ष चुना गया है। एक कड़े मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अधिवक्ता अनिल गुप्ता को 7 मतों के अंतर से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने एसोसिएशन में अपनी जगह बनाई। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी राकेश श्रीवास्तव ने विवेक कुमार श्रीवास्तव को आधिकारिक विजेता प्रमाण-पत्र सौंपा। इसी के साथ अम्बुज त्रिपाठी महामंत्री पद के लिए निर्वाचित हुए। अध्यक्ष विवेक कुमार श्रीवास्तव ने अपनी जीत को टैक्स बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि वे बार की गरिमा और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। अपनी सफलता के लिए सभी मित्रों, शुभचिंतकों और सहयोगी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।
बहराइच टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विवेक श्रीवास्तव:कड़े मुकाबले में 7 मतों से दर्ज की जीत, अनिल गुप्ता को हराया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












