श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही साथ ही महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम के सम्बन्ध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह* के कुशल पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष सोनवा विसुनदेव पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर*मु0अ0सं0 56/2026 धारा 69,351(3) बीएनएस थाना सोनवा में वांछित अभियुक्त साजन उर्फ समशेर अली पुत्र नजर मोहम्मद नि0 सलीकाबाद थाना नानपारा जनपद बहराइच को भेंसड़ी नहर पुल नहर विभाग की बिल्डिंग के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 28.04.2026 को वादिनी द्वारा थाना सोनवा पर उपस्थित होकर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षी शमशेर अली उर्फ साजन ने शादी का झूठा वादा करके वादिनी के साथ दुष्कर्म करने तथा शादी करने से इनकार कर देने व वादिनी की अश्लील फोटो/ वीडियो फोन पर भेजने की धमकी देने के सम्बन्ध में दिया गया था।
वादिनी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 56/2026 धारा 69,351(3) बीएनएस बनाम शमशेर अली उर्फ सजन पुत्र नजर मोहम्मद नि0 उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था। मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त को भेंसड़ी नहर पुल, नहर विभाग की बिल्डिंग के पास से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता साजन उर्फ समशेर अली पुत्र नजर मोहम्मद नि0 सलीकाबाद थाना नानपारा जनपद बहराइच
गिरफ्तारी का स्थान
भेंसड़ी नहर पुल नहर विभाग की बिल्डिंग के पास थाना सोनवा श्रावस्ती
गिरफ्तारी टीम
1.थानाध्यक्ष विसुनदेव पाण्डेय थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती।
2.म0उ0नि0 सुश्री शिल्पी
3.उ0नि0 अमित कुमार यादव
4.का0 विवेक सिंह












