#बस्ती_न्यूज
सिद्धार्थनगर के बढ़नी, नाचना, कुड़ी, मरवतिया, मंझरिया, बकानिया, नवगढ़ और बरवाणनिया क्षेत्र की नहरों में पानी पहुंच गया है। इससे किसानों में खुशी है और उन्होंने धान की नर्सरी तथा बीज की बुवाई की तैयारियां तेज कर दी हैं। नहरे में पानी आने के कारण किसान ने धान के बीजों की खेती तैयारी पर लंबे समय से नहरों में पानी आने का इंतजार कर रहे किसानों को अब बड़ी राहत मिली है। समय पर पानी मिलने से खेतों की सिंचाई में आसानी होगी। क्षेत्र के किसान गुड्डू, मोहित, रमेश, राकेश, राजेश और अमित ने बताया कि नहरों में पानी आने से खेतों की सिंचाई आसानी से हो सकेगी। इससे डीजल खर्च में भी कमी आएगी और किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी। उनका कहना है कि नियमित पानी मिलने से धान की फसल बेहतर होगी और उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी। किसानों ने बताया कि पिछले कुछ समय से पानी की कमी के कारण खेती प्रभावित हो रही थी। अब नहरों में पानी आने से खेतों में रौनक लौट आई है। गांवों में किसान खेतों की जुताई और धान की बुवाई की तैयारियों में जुट गए हैं। किसानों ने सरकार और सिंचाई विभाग से मांग की है कि नहरों में नियमित रूप से पानी छोड़ा जाए। इससे फसलों की सिंचाई में कोई दिक्कत नहीं होगी और किसानों को समय पर पर्याप्त पानी मिलता रहेगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नहरों में पानी पहुंचा, धान की बीजों की तैयारी तेज:बढ़नी समेत 8 क्षेत्रों के किसानों को सिंचाई में मिली राहत
RELATED ARTICLES












